फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कांग्रेस ने बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव-2027 के लिए बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में जन-जन तक कांग्रेस की पहुंच को मजबूत करने पर चर्चा के साथ ही प्रदेश नेतृत्व के माध्यम से तय हुए बूथ लेवल एजेंट का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राज्य अतिथिगृह में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर, ब्लाक समेत गांव स्तर पर बैठकें की जानी हैं। इसमें कार्यकर्ता जन-जन तक कांग्रेस की पहुंच की कार्ययोजना तैयार कर उसे धरातल पर सार्थक करेंगे। कांग्रेस शासन के विकास व योजनाओं को जनता के समक्ष रखकर भाजपा शासन में इसमें पड़े प्रतिकूल असर की जानकारी देंगे। प्रदेश नेतृत्व की ओर से नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के लिए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रहे प्रशांत जोशी को बीएलए-वन बनाए जाने की घोषणा की गई। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल व अन्य ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। बैठक में पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, संजय कुमार संचू, सचिन नेगी, जिला सहकारी बैंक के निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट, जिपं सदस्य जिशांत कुमार, पालिका सभासद जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, कैलाश अधिकारी, खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, मनमोहन कनवाल, वीरेंद्र बिष्ट, हिमांंशु पांडे आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें