फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तल्लीताल बाजार के शौचालय में ताला डालने से व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के प्राचीन तल्लीताल-कलक्ट्रेट पैदल मार्ग की शुरूआत में स्थित रैमजे बाजार के समीप स्थित शौैचालय को पालिका की ओर से ताला लगाकर बंद करने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि व्यापार मंडल चुनाव भी प्रस्तावित हैं। चुनाव के दावेदारों सबसे पहले इस समस्या का हल करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

क्रांति चौक से लगे रैमजे बाजार के समीप दशकों पूर्व से शौचालय है। पिछले बोर्ड की ओर से इसका जीर्णोद्धार भी किया गया। इधर नगर के अधिकतर शौचालय निजी संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र में है जबकि रैमजे बाजार के शौचालय का जिम्मा पालिका के पास है। इस शौचालय में व्यापारियों के दबाव तथा नियमित सफाई न होने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है। व्यापारियों का कहना है कुछ दिनों पूर्व पालिका की ओर से इसमें ताला लगा दिया गया। ऐसे में इस पर निर्भर व्यापारियों को काफी दूर जाना पड़ रहा है। व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर, संजय चौधरी, शाहरूख, गजेंद्र बोरा, वसीम सलमानी, धर्मा पालीवाल, फैज अहमद, लोकेश पांडे, विजय चौधरी आदि ने पालिका से शौचालय की नियमित सफाई की व्यवस्था कर जनहित में इसे खोलने की मांग की है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि इसका निरीक्षण कर व्यापारी व पालिका स्तर पर वार्ता कर व्यवस्था सुधार की पहल की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें