रामनगर/लालकुआं (नैनीताल)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बृहस्पतिवार को जनसभा में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और आप के बीच ही मुकाबला है।
मालधनचौड़ में आयोजित जनसभा में मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद दिल्ली की तर्ज पर यहां भी विकास किया जाएगा। लोगों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, बिजली और पानी के साथ रोजगार देने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी की है। कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा किया है। आप नेता दीपक बाली ने भी जनसभा को संबोधित किया। आप नेता प्रभारी शिशुपाल रावत ने कहा कि मालधन की सड़कों में आज भी गड्ढे हैं। रामनगर के युवाओं को रोजगार देने के बारे में विधायक ने कभी नहीं सोचा। जनसभा में देव सिंह, नीरू रावत, महिला संगठन समूह के अध्यक्ष सीमा देवी, दया देवी, बसपा के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार, कांग्रेस नेता रमेश चंद्र आदि ने आप की सदस्यता ग्रहण की। अनु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, धनराज सिंह, गायत्री देवी, गीता देवी, मयंक कोहली, दीपक कुमार, नवीन नैथानी आदि मौजूद रहे।
लालकुआं में भी दिनेश मोहनिया ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद जनसभा में दावा किया कि अबकी बार आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मोहनिया का स्वागत किया।
इस दौरान आप नेता शिशुपाल रावत, चंद्रशेखर पांडेय, संतोष कबडवाल, दीपक पांडे, सुरेश जोशी, देवेंद्र कार्की, जगदीश रौतेला, ओमपाल कश्यप, लाल सिंह चौहान, नूर हसन, राजेश सिंह, प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।