रामनगर डिपो में वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को घेरते हुए यात्री।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर रोडवेज स्टेशन में बसें नहीं मिलने पर यात्रियों ने कार्यालय में घुसकर हंगामा किया और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी का घेराव किया। फिर यूपी राडवेज की बसों से यात्रियों को भिजवाया गया। देर शाम तक यात्री बसों के इंतजार में नजर आए।
रविवार को रामनगर से दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। दोपहर तक यात्रियों को बस नहीं मिल सकी। उसके बाद गुस्साए यात्रियों ने डिपो कार्यालय में घुसकर हंगामा कर दिया। यात्रियों ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन आर्य व फोरमैन मोहम्मद यामीन का घेराव किया। उसके बाद यूपी रोडवेज की बसों को मंगाना पड़ा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन आर्य ने बताया कि दिल्ली के लिए छह अतिरिक्त बसें भेजी गईं। डिपो से दिल्ली के लिए कुल 22 बसें गई। मुरादाबाद और हापुड़ डिपो की बसें भी दिल्ली भेजी गईं। देहरादून और हरिद्वार के लिए भी अतिरिक्त बसों को भेजा गया।