फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही कॉमन टिकट सिस्टम लागू करेगा चिड़ियाघर प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन और वाटर फॉल का दीदार करने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रबंधन कॉमन टिकट सिस्टम लागू करने जा रहा है। जल्द पर्यटक एक ही टिकट से वन्यजीवों के दीदार करने के साथ ही बॉटनिकल गार्डन और वाटरफॉल का लुत्फ उठा पाएंगे। सिस्टम लागू होने से पर्यटकों को एक ही स्थान पर टिकट लेकर तीनों स्थलों में घूमने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष नैनीताल में लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। अधिकतर पर्यटक एक बार नैनीताल स्थित चिड़ियाघर में वन्यजीवों का दीदार जरूर करते हैं। शहर के समीप ही नारायण नगर स्थित हिमालयन बॉटनिकल गार्डन और वाटरफॉल में भी पर्यटक पहुंचते हैं। वन विभाग के तीनों पर्यटक स्थलों में जाने के लिए पर्यटकों को तीनों स्थानों पर टिकट लेना पड़ता है।
डीएफओ टीआर बीजूलाल ने बताया कि अब तक चिड़ियाघर, बॉटनिकल गार्डन और वाटरफॉल जाने वाले पर्यटकों को अलग-अलग टिकट लेना होता है। अब तीनों स्थलों को एक साथ जोड़ कर कॉमन टिकट सिस्टम लागू करने की तैयारी की जा रही है। जिससे एक ही टिकट से पर्यटक तीनों ही स्थलों में प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द सिस्टम को लागू करने के लिए प्रबंधन कमेटी की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। कॉमन टिकट सिस्टम के चलते टिकट बुक कराने के लिए माल रोड और बाजार क्षेत्रों में टिकट काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें