फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी ने 281 रनों से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें कोल्ट्स क्रिकेट अकेडमी ने 281 रनों से मैच जीता। काठगोदाम क्रिकेट अकादमी भी अपना मुकाबला जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन

कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में पहला मैच एकलव्य और कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। कोल्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में कार्तिक रावत के 122 रनों की पारी की बदौलत 447 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भावेश और दीक्षित ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एकलव्य क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 37वें ओवर 166 रन ही बना सकी। ऑलराउंडर वंश रावत मैन ऑफ द मैच बने।
जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में हुए दूसरे मैच में तन्मय क्रिकेट अकादमी की टीम 31वें ओवर में 140 रनों पर सिमट गई। अर्जुन मोहन ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी ने 21वें ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। पांच विकेट लेने वाले चित्रांश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहां जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, आनंद बिष्ट, किशन अनेरिया, निश्चल जोशी, मनोज भट्ट, नरेंद्र अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें