फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Dhami: पीएम मोदी ने की 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत, सीएम धामी भी जुड़े

Wed, 27 Dec 2023 06:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी़ द्वारा ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत से संबंधित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुडे़।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को कुमाऊं दौरे पर रहे। इस दौरान पहले सीएम ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इसके बाद खटीमा में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी़ द्वारा ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से बातचीत से संबंधित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुडे़।

विज्ञापन


कार्यक्रम के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जहां से लोगों की उम्मीदें खत्म हो जाती हैं वहां से पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी शुरू होती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के हर कोने तक पहुंच रही है। एक महीने के अंतराल में ही विकसित भारत संकल्प यात्रा हजारों गांवों और शहरों, विशेषकर छोटे शहरों में पहुंच गई है।

सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार परिवार के सदस्य की भांति जनता की चिंता कम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप 2047 में देश विकसित होकर रहेगा, इस विचार को लेकर सभी को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में यह संकल्प बहुत काम आयेगा। उन्होंने सभी से विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।

ये पढ़ें- यूओयू के दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम: राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद, छात्रों से कही ये बात

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को तहसील खटीमा के भारामल मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम ने मंदिर परिसर में संचालित किए जा रहे भंडारे में पूरी सादगी से जनता के साथ जमीन पर बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और लंगर में स्वयं भी जन सेवा करते हुए जनता को प्रसाद वितरण किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें