फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम धामी सख्त: अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- निजी जिम्मेदारी समझें, जनता के कामों को उलझाएं नहीं...सुलझाएं

Tue, 18 Jun 2024 11:21 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के कार्यों को उलझाने के बजाय उनके जल्द समाधान की पहल करें।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के कार्यों को उलझाने के बजाय उनके जल्द समाधान की पहल करें। कई बार अधिकारियों के खिलाफ ऐसी शिकायतें आती हैं। सीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनसमस्याओं को निजी जिम्मेदारी समझें और उनका निराकरण करें।
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Almora: 20 साल तक मेरे पति ने...रोने लगी महिला, बोली- मेरे घर का सहारा चला गया, अब जंगल नहीं जाएंगे मेरे बच्चे
विज्ञापन


सोमवार को राज्य अतिथि गृह में सीएम धामी ने विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ बेहतर योजना तैयार कर उनका क्रियान्वयन करें। सीएम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों  से कहा कि आए दिन सोशल मीडिया पर बिजली खपत से ज्यादा बिल आने की शिकायत मिलकी हैै। उन्होंने उर्जा निगम के चीफ इंजीनियर को दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के सुधार के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बिजली घरों में जनसुविधा के लिए बिजली बिल सुधार की व्यवस्था कराने के लिए कहा।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें