फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश व ओलावृष्टि से खुली सफाई व्यवस्था की पोल

Sat, 01 Jun 2024 05:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में बीती रात हुई बारिश व ओलावृष्टि ने पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर के नालों से काफी मात्रा में कूड़ा झील पहुंच पहुंच गया। वहीं झील से लगे नालों के मुहानों पर भी काफी मात्रा में गंदगी देखी गई, जो झील की सुंदरता पर दाग लगा रही थी। यह कूड़ा इस बात का भी प्रमाण है कि लोगों की ओर से अब भी नालों में कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह व शाम बारिश के बाद झील में समाने वाले नालों के साथ शहर का कूड़ा कचरा भी झील में पहुंच गया। बारिश बंद होने के बाद सारा कूड़ा झील के किनारे जमा हो गया लेकिन शाम तक न तो कूड़ा उठाने के लिए पालिका की टीम मौके पर पहुंची न ही नाव चालकों ने बोट स्टैंड के किनारे झील में पड़ी गंदगी को उठाने की जहमत उठाई। जबकि इन दिनों हजारों पर्यटकों घूमने के लिए नैनीताल पहुंच रहे हैं। इधर पालिका के ईओ अतुल भंडारी ने बताया कि झील की सफाई पर लगातार नजर रखी जा रही है। झील से जल्द ही कूड़ा निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें