गन्ना बोआई की किसानों को जानकारी देते गन्ना विकास विभाग के लोग
- फोटो : KITCHHA
गन्ना विकास विभाग ने ग्राम सैंजनी में किसान चौपाल लगाकर तकनीक के प्रयोग की अपील की। डॉ. रीना नौलिया ने शरद कालीन गन्ने की बुवाई की नई विधियां बताने के साथ ही गन्ने की ट्रेंच विधि बताई।
बताया गया कि 15 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच बुवाई कर अधिक उत्पादन लिया जा सकता है। गोष्ठी में पोका बोइंग, लाल सड़न आदि बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताए। वहां पर आत्मा परियोजना के अध्यक्ष रविकांत वर्मा, मदन कालरा, संजय कुमार, कुलवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुलजार सिंह आदि थे। (संवाद)