फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर और जेल से अभिलेखों को सीबीआई ने कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बंदी की हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने काशीपुर पुलिस और उप कारागार हल्द्वानी से मूल अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए हैं। सीबीआई ने अभी बंदी के परिजनों से पूछताछ नहीं की है।
विज्ञापन

देहरादून से आई सीबीआई टीम ने दो दिन तक उप कारागार हल्द्वानी में पूछताछ के बाद विचाराधीन बंदी की मौत के मामले में मूल दस्तावेजों को जेल अधीक्षक से प्राप्त कर लिया है। इसके बाद टीम में शामिल लोगों ने काशीपुर थाने से भी मुकदमे से संबंधित मूल अभिलेखों सहित पूरी रिपोर्ट हासिल कर ली है। सीबीआई टीम ने विचाराधीन बंदी के परिजनों से अभी पूछताछ नहीं की है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि सीबीआई की टीम अभिलेखों को लेने के बाद देहरादून चली गई। सीबीआई अभी गहराई से छानबीन करने के लिए अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों का भी इस्तेमाल कर रही है।
बता दें कि ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर कुंडेश्वरी निवासी बंदी की छह मार्च 2021 को हल्द्वानी जेल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में अदालत के आदेश पर मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार बंदीरक्षकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई से घटना की जांच कराने के साथ साथ नैनीताल एसएसपी और सीओ को हटाने का आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई तीन दिन से मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें