फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: पहाड़ों में भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्री जोखिम न लें। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। सोमवार 27 जून से अगले चार दिनों तक पर्वतीय जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है जिसको लेकर देहरादून मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी। पर्वतीय जिलों नैनीताल, पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। 28 और 29 जून को कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान पहाड़ों पर जाने वाले यात्री ज्यादा जोखिम न लें। खासकर भूस्खलन वाले मार्गों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिन में मानसून की बारिश भी शुरू हो जाएगी जो आगे तक रहेगी।
विज्ञापन

इधर रविवार को हल्द्वानी में रामपुर रोड में दिन के समय दस मिनट के लिए बारिश हुई जबकि बाजार में हल्की बूंदाबांदी रही। अधिकतम तापमान 35.1 न्यूनतम 25 और मुक्तेश्वर का अधिकतम 22 और न्यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार की देर रात हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में जमकर बारिश हुई।
जून आधा चला गया मैदानी क्षेत्रों में नहीं बरसे बदरा
इस बार जून महीना आधे से ज्यादा चला गया लेकिन मैदानी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। पिछले चार पांच दिनों से लगातार बादल दिखाई दिए लेकिन हवा से वह सब उड़ गए। हालांकि हवा चलने और बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ा बहुत कमी देखने को मिली। वर्ष 2020 में एक जून से ही बारिश होनी शुरू हो गई थी जो पहली जून को 63.2 एमएम रिकार्ड की गई थी। वहीं 2021 में जून पहले सप्ताह में ही 46.2एमएम बारिश हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें