फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी बाईपास के पास गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, चार घायल

विज्ञापन
नैनीताल के रुसी बैंड में गहरी खाई में गिरी कार में सवार घायल पर्यटकों को रैस्क्यू कर खाई से ऊपर ला? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में रूसी बाईपास के पास सोमवार की दोपहर सैलानियों की एक कार खाई में गिर गई। हादसे में चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बस से पास लेते वक्त हुआ।
विज्ञापन

तल्लीताल थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि पालम कॉलोनी पूर्वी दिल्ली निवासी मुकेश कुमार अपने साथी योगेश बघेल, अभिषेक व मनवीर के साथ रविवार को घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। सोमवार को चारों कार से दिल्ली लौट रहे थे। दोपहर दो बजे नैनीताल से हल्द्वानी जा रही उनकी कार बस से पास लेते वक्त अनियंत्रित होकर लगभग पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। रूसी बाईपास में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल देवेंद्र नाथ ने हादसे की सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने तेज गति से कार चलाते हुए बस से पास लेना चाहा लेकिन मौके पर हल्का कोहरा होने के चलते कार सड़क किनारे लगे लोहे के दो पिलरों को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।
मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस और दमकल की टीम ने लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बचाव अभियान चलाकर कार सवार चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश कुमार को मामूली खरोचें आई हैं। योगेश के हाथ में फ्रेक्चर है, अभिषेक के सिर में चोट है और मनवीर के सिर, छाती और चेहरे पर चोट है। उन्होंने बताया कि मुकेश को छोड़ अन्य तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बचाव दल में ये रहे शामिल
नैनीताल। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार, एसआई दीपक बिष्ट, सुरेंद्र धामी, शिवराज राणा, राजेंद्र मेहरा, ललित राम, त्रिलोक मेहता, भूपेंद्र ज्येष्ठा और सुरेश थापा। दमकल की टीम से एफएसएसओ चंदन राम आर्या, अमर सिंह अधिकारी, कुलदीप कुमार, जसवीर सिंह, मनोज भट्ट, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, दिनेश राणा, भूपाल सिंह, संदीप रावत। एसडीआरएफ की टीम से जितेंद्र गिरी, प्रकाश मेहता, मनोज, सागर चंद्र, चंदन रौतेला और ग्रामीणों में महेंद्र सिंह रावत तथा नंदन सिंह देव।
बजरंग बली ने बचा ली सभी की जान
नैनीताल। कार चालक मुकेश ने बताया कि सोमवार को नैनीताल से दिल्ली लौटते समय प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए वे लोग करीब एक घंटे इस परिसर में रहे और पूजा की। करीब दो बजे यहां से रवाना हुए और पांच किलोमीटर आगे जाते ही मार्ग पर घना कोहरा छा गया। उन्हें सड़क का कोना नजर न आया और कार रैलिंग तोड़ती हुई खाई में जा गिरी। मुकेश के मुताबिक बजरंगबली ने आज सभी की जान बचा ली। उन्होंने भगवान को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें