फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर के लापता युवक का शव हरिद्वार में मिला

Fri, 24 Apr 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के मोतीमहल से 20 अप्रैल को लापता हुए हर्षित कश्यप (22) का शव हरिद्वार से बरामद हुआ है। हरिद्वार पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हर्षित 20 अप्रैल को बिना बताए घर से चला गया था। वह अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की थी। जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने कोतवाली में हर्षित की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बुधवार को हरिद्वार के भीमवाड़ा बैराज पर थाना ज्वालापुर पुलिस को एक शव फीडर में मिला। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि ज्वालापुर पुलिस ने मामले की सूचना दी। मृतक की जेब से एटीएम और अन्य प्रपत्रों के आधार पर उसकी शिनाख्त हर्षित कश्यप के रूप में हुई। हर्षित एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था। हर्षित की एक छोटी बहन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें