फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में पर्यटन सीजन के लिए ड्रेस कोड और सौंदर्यीकरण अनिवार्य

Fri, 24 Apr 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका ने पर्यटन सीजन से पहले रिक्शा, घोड़ा, नाव चालकों और गाइडों के लिए ड्रेस कोड लागू करने तथा कार्यस्थलों पर सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में पर्यटकों से दुर्व्यवहार या ठगी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने सभी को पर्यटन सीजन के लिए तैयार रहने को कहा। रिक्शा चालकों को आसमानी और होटल गाइडों को पीले ड्रेस कोड का पालन करना होगा। नाव चालक और घोड़ा चालक भी ड्रेस में रहेंगे। सभी को अपने लाइसेंस और परिचय पत्र बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने पर्यटकों के साथ मृदु व्यवहार करने और निर्धारित दरों पर सेवाएं देने पर जोर दिया। किसी भी शिकायत पर संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिक्शा स्टैंड और नाव स्टैंड पर सौंदर्यीकरण के साथ सफाई रखने के लिए कहा गया। फड़ कारोबारियों को हाईकोर्ट की ओर से निर्धारित वेंडिंग जोन में ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें