फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 01 Nov 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। चिल्किया में बृहस्पतिवार को कार और एक बाइक की भिंड़त में घायल युवक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हिम्मतपुर डोटियाल निवासी नितेश आर्या पुत्र इंदर लाल ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई योगेंद्र आर्या (30) दिल्ली में काम करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह अपने दोस्त दीपक नेगी के साथ पीरूमदारा किसी काम से गया था। रात को वापस लौटते समय सामने से आ रही एक कार ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक व योगेंद्र बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के निजी अस्पताल लगाया गया। शनिवार को चिकित्सकों ने योगेंद्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। काशीपुर ले जाते हुए उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें