फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पूर्व सीएम की काफल पार्टी में जुटे दिग्गज

Sat, 07 Jun 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पीली कोठी स्थित एक बैंक्वेट हाल में शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत की काफल पार्टी में कई दिग्गज जुटे। इनमें अन्य दलों के लोगों भी आमंत्रित थे। इसमें पहुंचे लोगों ने चटकारे लेकर काफल खाए और इसके औषधीय और गुणों को बयां किया।
विज्ञापन

भारत माता की जय... से भाषण की शुरुआत करने वाले पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि काफल फल की बात ही कुछ और है। बचपन में जंगल में इसे बहुत खाया। तमाम गुण गिनाते हुए रावत बोले- देहरादून के बाजार में यह 600 रुपये तक बिका था। अगले साल हम थैंक्यू दिल्ली बोलेंगे, क्योंकि दिल्ली में काफल बिकेगा। कनाट प्लेस में भी इसे बिकवाने का काम किया जा सकता है। वह इसकी व्यवस्था कराएंगे।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह गुंजवाल, देवेश, मनोज तिवारी, हरीश धामी, ललित पासवान, प्रदीप, राहुल छिमवाल, ललित जोशी, कर्नल हरीश रावत की मौजूदगी रही। यहां रामनगर के चेयरमैन ने पहाड़ी गाना प्रस्तुत कर सबका मन प्रफुल्लित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें