भीमताल (नैनीताल)। रामलीला मैदान मल्लीताल में बृहस्पतिवार से एक सप्ताह तक चलने वाले हरेला महोत्सव का शुभारंभ बृहस्पतिवार को शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे। महोत्सव को लेकर नगर पालिका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा ने बताया कि 16 जुलाई को दोपहर 2 बजे महोत्सव का शुभारंभ होगा। बताया कि महोत्सव में स्थानीय विद्यालयों के बच्चों के साथ स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। लोकगायिका माया उपाध्याय और लोकगायक राकेश पनेरू कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में 150 से अधिक दुकानें और झूले लगाए गए हैं। ईओ राहुल कुमार सिंह ने कहा कि मेले में पालिका ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। इस दौरान सभासद रामपाल सिंह गंगोला, उमेश पाठक, शुभम नैनवाल, नीरज रैकुनी, शिप्रा जोशी, विमला आर्या, हेमा दुम्का, दीपक कुमार, प्रकाश चंदोला आदि मौजूद रहे। संवाद