फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरऊ चौक पर बनेगा 3.5 किमी लंबा फ्लाईओवर : अजय भट्ट

Thu, 16 Jul 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। दरऊ चौक के आसपास साढ़े तीन किमी लंबा फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सांसद अजय भट्ट ने यह जानकारी भाजपा नेता विवेकदीप सिंह के कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए दी। फ्लाईओवर बनने से स्थानीय लोगों के साथ उत्तर प्रदेश से नैनीताल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद भट्ट ने बताया कि बरेली मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता है। फ्लाईओवर बन जाने से अनावश्यक जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। डीपीआर तैयार हो चुकी है जिसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। भट्ट ने विश्वास जताया कि परियोजना को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। यह फ्लाईओवर किच्छा के निवासियों के लिए ही नहीं बल्कि बरेली तक आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी।
इससे पहले भाजपा नेता विवेकदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय भट्ट का स्वागत किया। वहां किशन गोयल, कमलेंद्र सेमवाल, लवी सहगल, अक्षय अरोरा सुमित तनेजा, शरीफ मलिक, महेंद्र पाल, भूपेंद्र राय और विनय राय शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें