फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतालघाट-गर्जिया रोड का कोई सुधलेवा नहीं

Sat, 19 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बेतालघाट (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतालघाट (नैनीताल)। बेतालघाट-गर्जिया मार्ग का कोई सुधलेवा नहीं हैं। ऐसे में इस रोड पर रोजाना सैकड़ों यात्री जान हथेली पर रखकर यात्रा करने को मजबूर हैं। सड़क पर कई जगह सुरक्षा दीवारें टूट चुकी हैं। बावजूद इसके सड़क ठीक करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। बेतालघाट के लोग रामनगर जाने के लिए बेतालघाट-गर्जिया रोड का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


लगभग 65 किमी लंबी रोड में अमेल, गजार और सिमतया के पास कई जगह सड़क से नीचे की ओर स्थित दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। रामनगर क्षेत्र की मुख्य व्यापारिक मंडी होने के कारण दिन में सौ से अधिक छोटे-बड़े वाहन बेतालघाट से इसी रोड से रामनगर को जाते हैं। विभाग के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि दैवीय आपदा मद में उक्त रोड की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। धनराशि मिलने पर विभाग सड़क को ठीक कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें