फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरओ ने तेज किया कंज्योति में 100 फीट लंबे वैली ब्रिज का निर्माण कार्य

विज्ञापन
कंज्योति में वैली ब्रिज का निर्माण करती बीआरओ की टीम। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ के 67 आरसीसी ने कंज्योति में 100 फुट लंबे बेली ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बेली ब्रिज यातायात के खोल दिया जाएगा। इससे तल्ला मल्ला दारमा और चौदास घाटी के 50 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चीन सीमा के दारमा और चौदास वैली के दर्जनों गांवों को मुख्यालय से जोड़ने वाला तवाघाट-सोबला और सोबला-तिदांग मोटर मार्ग 17-18 जून को आई बाढ़ से धंस गया था। कंज्योति नाले की बाढ़ से दोनों घाटियों को जोड़ने वाला सीसी पुल भी बह गया था।
इस कारण तीन महीने से अधिक समय से दर्जनों गांव के लोग परेशानी झेल रहे थे। इससे जहां एक और खाद्यान्न की परेशानी हो रही थी, वहीं आपातकाल में लोगों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतें हो रहीं थीं।
विज्ञापन

मानसून खत्म होने के बाद बीआरओ के उच्च अधिकारी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तवाघाट-सोबला सड़क को खोलने के लिए कोशिश में जुटे हुए थे। 67 आरसीसी ओसी अंकित दत्ता और जेई केपी सिंह की टीम ने 40 से अधिक मजदूर लगाकर बेली ब्रिज को जोड़ने का काम किया।
अब अधिकतर काम अब पूरा हो चुका है। वहीं ग्राम सोबला निवासी रामू रोकाया ने कहा कि छिरकिला डैम पर बंद मोटर मार्ग का कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने प्रशासन से छिरकिला डैम पर बंद सड़क को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें