फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डेंगू मरीज बढ़ने पर बेस अस्पताल में बढ़ाए बेड

Fri, 27 Oct 2023 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बेस अस्पताल प्रबंधन ने 20 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


बेस अस्पताल में डेंगू के 32 मरीज भर्ती हैं। जिले में मरीजों की बढ़ती संख्या देख अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है। अस्पताल के मेडिकल और सर्जिकल विभाग में भी डेंगू वार्ड बनाया गया है। इससे मरीज बढ़ने पर भी अस्पताल में बेड की कमी नहीं होगी। प्रभारी पीएमएस डॉ. केके पांड ने बताया कि डेंगू मरीजों की संख्या को देखते हुए पहले से व्यवस्था कर ली गई है। संवाद


जिले में 136 डेंगू मरीज भर्ती
हल्द्वानी। जिले में डेंगू के 136 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि जिले में डेंगू के 12 नए मामले सामने आने के साथ कुल मरीजों की संख्या 719 हो गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में 21 एलाइजा पॉजिटिव और अन्य कार्ड टेस्ट के संदिग्ध डेंगू मरीज हैं।
विज्ञापन



बेस में अतिरिक्त काउंटर खोला
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में पर्चा बनाने के लिए अतिरिक्त काउंटर शुरू कर दिया गया है। अब तीन काउंटरों में ओपीडी रोगियों के पर्चे बन सकेंगे। एक कर्मचारी के लंबे समय से छुट्टी के चलते अतिरिक्त काउंटर बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें