फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिजॉर्ट कर्मचारी की मौत के मामले में संचालक गिरफ्तार

Fri, 27 Oct 2023 02:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। जून माह में एक रिजॉर्ट में करंट लगने से कर्मचारी की मौत होने के मामले में बुधवार को पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक कर्मी के परिजनों ने रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चम्पावत के टनकपुर निवासी अक्षय दीप वर्मा पुत्र रमेश लाल वर्मा ने तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया कि उसके साले विवेक तिवारी की लाइमवुड रिजाॅर्ट ढिकुली में करंट लगने से मृत्यु हो गई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना दरोगा जोगा सिंह ने की थी। विवेचना में मृतक रिजॉर्ट कर्मचारी विवेक तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु करंट लगने से होने की बात सामने आई थी। रिजॉर्ट में बिजली व्यवस्था के सुरक्षा मानकों का पालन करना नहीं पाया गया।

पुलिस ने बताया कि रिजॉर्ट के कर्मियों द्वारा भी रिजॉर्ट संचालक को बिजली के सुरक्षा उपकरण को सही करने के संबंध में पूर्व में कई बार अवगत कराया गया। लेकिन उसके बाद भी रिजॉर्ट संचालक द्वारा जानबूझकर बिना नियम शर्तों व सुरक्षा उपायों का पालन न कर रिजॉर्ट का संचालन करना पाया गया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक रणवीर तोमर निवासी बी-38 शनि बाजार रोड कृष्ण बिहार सुल्तानपुरी सी ब्ल़ॉक नॉर्थ वेस्ट दिल्ली हाल निवासी लाइमवुड रिजॉर्ट ढिकुली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रिजॉर्ट मैनेजर आशीष तोमर का नाम भी प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें