फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनभूलपुरा: माहौल खराब करने वालों पर लगेगी रासुका

विज्ञापन
हल्द्वानी में बनभूलपुरा का दौरा करते कुमाऊं आयुक्त नीरज खैरवाल,डीएम सविन बंसल, डीआईजी जगतराम जो? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में दो दिन पूर्व माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों और अपराधी किस्म के लोगों पर प्रशासन राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाएगा जबकि संक्रमण के दौर में प्रशासन का सहयोग करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। यह बात कमिश्नर डॉ. नीरज खैरवाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा में अफवाह फैलने वालों और ओछी हरकत करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी चिंगारी आग का रूप ले सकती थी मगर डीएम सविन बंसल और एसएसपी सुनील कुमार मीणा की टीम ने समय रहते स्थिति को काबू में कर लिया।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर लगे स्टाफ एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अगर अभद्रता की गई तो उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं डालने वालों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए जाएंगे। बैठक में इस दौरान डीआईजी जगतराम जोशी, डीएम सविन बंसल, अपर आयुक्त संजय खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें