हल्द्वानी। शहर में चोरों की धमक फिर बढ़ गई। एक स्कूटी और तीन बाइकें चुरा ली गईं। 12 अक्तूबर को चोरी हुई स्कूटी का मुकदमा बुधवार रात दर्ज हुआ।
ईको टाउन फेस-एक निवासी ज्योति बिनवाल ने बताया कि 12 अक्तूबर को उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह वाहन वहां नहीं था। मुखानी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवाबखेड़ा निवासी विकास कुमार मंडल ने काठगोदाम पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 अक्तूबर को अपनी बाइक घर की गैलरी में खड़ी की थी। अगले दिन सुबह मोटर साइकिल गायब थी। सीसीटीवी में रात 22:49 बजे बागजाला निवासी युवक बाइक ले जाते कैद हुआ है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्र ने बताया कि बाइक की तलाश की जा रही है।
बागजाला गौलापार के रहने वाले नारायण सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 22 अक्तूबर को घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह भाष्कर सुयाल की भी बाइक को भी किसी ने घर के बाहर से पार कर लिया।