फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Crime: पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर की थी वॉइस कॉल, व्यवसायी से CBI अधिकारी बनकर ठगी करने की कोशिश

Fri, 10 May 2024 12:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भवाली में क्रॉकरी व्यापारी को सीबीआई अधिकारी बनकर झांसे में लेने की कोशिश की गई। व्यापारी की सूझबूझ से ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रॉकरी व्यापारी को सीबीआई अधिकारी बनकर झांसे में लेने की कोशिश की गई। व्यापारी की सूझबूझ से ठग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। व्यापारी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा निवासी गगनदीप चड्ढा की तिकोनिया के पास गगन कांप्लेक्स नाम से क्रॉकरी शॉप है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे उनके नंबर पर फोन आया। बताया कि नंबर के पहले पाकिस्तान का कोड +92 लगा था। जब फोन रिसीव किया तो एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी हिमांशु बताया। 

विज्ञापन


जालसाज ने धमकाते हुए कहा कि आपके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद किसी व्यक्ति के रोने की आवाज सुनाई। उधर व्यापारी ने कहा कि उनका कोई बेटा नहीं है। इस पर फ्रॉड ने कॉल कट कर दी। इससे व्यापारी ठगी का शिकार होने से बच गए।

ये पढ़ें- TOP NEWS: जवान की पत्नी फंदे से लटकी मिली, तो कहीं महिला ने नदी किनारे जन्मे जुड़वा बच्चे, पढ़ें बड़ी खबरें

फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर 30 हजार ठगे

विज्ञापन

नैनीताल में फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर एक व्यक्ति से 30 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। कुमाऊं विवि में कार्यरत जयसिंह नेगी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति ने उनके दोस्त की फेक आईडी बनाकर उनसे 30 हजार रुपये की जरूरत होने की बात की। दोस्त होने के नाते उन्होंने उस व्यक्ति को 30 हजार रुपये भेज दिए। जब उनकी अपने दोस्त से बात हुई तो पता चला कि किसी व्यक्ति ने उनके दोस्त की फर्जी आईडी बनाकर उनके साथ ठगी की है। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें