फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बनभूलपुरा हिंसा के दिन गोली लगने से हुई थी फईम की मौत, युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज; जानें मामला

Fri, 10 May 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Haldwani Violence: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को फईम की मौत मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच रिपोर्ट अदालत में भी पेश करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को फईम की मौत मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच रिपोर्ट अदालत में भी पेश करने के लिए कहा गया है। उधर कोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आठ फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा के दौरान गांधीनगर बनभूलपुरा निवासी फईम की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के भाई परवेज ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत हिंसा में नहीं बल्कि उसके आधा दर्जन से अधिक पड़ोसियों ने गोली मारकर की है। कहा, इस साजिश में हत्यारोपी का बेटा, उसके परिवार और अन्य लोग शामिल हैं। 


ये पढ़ें- TOP NEWS: जवान की पत्नी फंदे से लटकी मिली, तो कहीं महिला ने नदी किनारे जन्मे जुड़वा बच्चे, पढ़ें बड़ी खबरें

विज्ञापन


घटना के दिन मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ घर के बाहर एकत्र हुए और उनके वाहनों को आग लगा दी। जब फईम ने उसका विरोध किया तो पड़ोसी ने गोली मार दी। घायल फईम को तत्काल नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने इस बीच घर में घुसकर सामान भी लूटा।मामले में अदालत ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच के निर्देश दिए। साथ ही कहा, यदि आरोपियों के खिलाफ तथ्य पाए जाते हैं तो उन्हें मामले में नामजद किया जाए। 
विज्ञापन

नैनीताल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बनभूलपुरा थाना प्रभारी को जांच के बाद रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा है। सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें