फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाल दिवस पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खुशी की पहल

Sun, 15 Nov 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर/चोरगलिया। बाल दिवस के अवसर पर नैनीताल जिले के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ''यो पहाड़ फाउंडेशन'' ने चैरिटेबल गरबा नाइट से जुटाई धनराशि से ब्रेसाइड, बारबाली, आर्य समाज और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को स्वेटर, जूते, मोजे, गर्म टोपी व चॉकलेट वितरित की। इस मौके पर पुनीत टंडन, डॉ. संतोष बिष्ट, सागर सोनकर, नीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम व कुर्सी दौड़ हुई, जहां प्रबंधक ज्योति प्रकाश और प्रधानाचार्य बीएस मेहता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जीआईसी और जीजीआईसी में भी आयोजन हुए।
विज्ञापन

वहीं रामनगर के राजकीय इंटर कॉलेज ढेला में विद्यार्थियों को पूर्व पीएम पंडित नेहरू के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान की जानकारी दी गई। वहीं, अटल उत्कृष्ट राइंका देवीपुरा में भाजपा किसान मोर्चा के संजय डोर्बी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महेश पंडित, हरिश्चंद्र, नवेंदु मठपाल और मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
इधर, जीजीआईसी चोरगलिया में भी बाल दिवस पर छात्राओं के लिए मनोरंजक ''स्टोन गेम'' (एक मिनट गेम) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दिव्या प्रथम, खुशनुमा द्वितीय और नित्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्रभारी प्रधानाचार्य मंजूलता मैन ने छात्राओं को बिस्किट, चॉकलेट और समोसे वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें