मां तुझे प्रणाम के तहत अमर उजाला, पॉल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट और इंडियन ऑयल की ओर से बृहस्पतिवार को शहर में तिरंगा बाइक एवं कार रैली निकाली गई। रैली ने शहर की फिजाओं में देशभक्ति का रंग घोल दिया। लहराते राष्ट्रध्वज, गूंजते देशभक्ति के गीत और भारत माता के जयघोष के बीच जब तिरंगे से सजा कारवां शहर की सड़कों से गुजरा तो हर राह मानो वतन के नाम हो गई
अर्धसैनिक बल के जवानों और सेना के पूर्व सैनिकों को देखकर सड़क के दोनों ओर खड़े लोग भारत माता का जयघोष और वंदे मातरम के नारे लगाते दिखाई दिए। ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे में व्यापारियों ने रैली में शामिल लोगों का जूस के साथ स्वागत किया। सिंधी चौराहे के समीप देशभक्तों ने रैली पर पुष्पवर्षा की। शहीद पार्क में निर्मल जोशी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने भी खूब समा बांधा। इसके बाद प्रमाणपत्र वितरण और राष्ट्रगान के साथ तिरंगा बाइक रैली का समापन हुआ।
इससे पूर्व रामपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय से मुख्य अतिथि पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार, विशिष्ट अतिथि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डीजीएम कैलाश विमल, वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरूरानी, दायित्वधारी शंकर कोरंगा, प्रकाश हर्बोला और डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रहे सहयोगी
महापुरुषों के रूप में नजर आए स्कूली बच्चे
तिरंगा बाइक और कार रैली में शहर के विभिन्न विद्यालयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस रैली में स्कूली बच्चे महात्मा गांधी, लक्ष्मीबाई, सोफिया कुरैशी, झांसी की रानी, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में भी नजर आए। यही नहीं कई स्कूलों ने अलग-अलग मॉडल भी प्रस्तुत किए। सिंथिया स्कूल की छात्रा पावनी पांडे और दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा पवित्रा कठायत भारत माता के रूप में रैली में शामिल हुईं।
आज होगा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम
इन स्कूलों ने भी लिया रैली में हिस्सा
एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी, सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवलचौड़, सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल जजफार्म, विद्या पुष्प एकेडमी बरेली रोड, विज्डम पब्लिक स्कूल, जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल हल्दूचौड़, केवी कॉन्वेंट स्कूल रामपुर रोड, आनंदा एकेडमी, सेंट पाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल।
यह रहे शामिल
रेडक्रॉस के चेयरमैन नवनीत राणा, कैप्टन नवीन रूहील, उजाला सिग्नस के जीएम डीडी जोशी, कैलाश बहुगुणा, भावना कैड़ा, विनोद चंद्र जोशी, कल्पना बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी, सुनील जोशी, श्रुति तिवारी, बीबी जोशी, राजेंद्र पोखरिया, सुनीता भाकुनी, माया बिष्ट, नवनीता पांडे, ममता लोहनी, पिंकी चौहान, कमलेश हर्बोला, गीता तलवार, विमला नेगी, गीता जोशी, गोविंद महारा, गंगा आर्या, प्रकाश हर्बोला, दीपक नौगाई, विपिन चंद्र पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट रज्जी, मोहन बिष्ट, कोमल जायसवाल, योगेंद्र पाठक, संदीप भैसोड़ा, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सबरवाल, इंदर भुटियानी, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, परमजोत चंडोक, राकेश टीटू, कुंदन बिष्ट, अस्मित गुजराल, मोहम्मद नवी, हाजी मंसूर खान, पंकज बोरा, मुकेश खन्ना, कुबेर भुटियानी, दिनेश बेलवाल, रोटरी क्लब अध्यक्ष आशीष दुम्का, विशंबर कांडपाल, सरताज आलम, कुंदन रावत, कमल पपने, कैनेडी सचदेवा, उमेश बिनवाल, खीमानंद शर्मा, मंजीत सिंह सेठी आदि मौजूद रहे।
इनका भी रहा विशेष सहयोग
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, मंडी समिति हल्द्वानी के सचिव दिग्विजय सिंह देव व निरीक्षक भुवन गोस्वामी, लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसपी सिटी मनोज सिंह कत्याल, हल्द्वानी पुलिस, यातायात पुलिस।