फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता

Sun, 21 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला प्रायोजित 93वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में जालंधर ने दिल्ली को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। एक अन्य मैच में झांसी ने रामपुर को हराया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को पहले मैच में एनसी वर्कशाप रेलवे झांसी ने यंग मैन यूनियन क्लब रामपुर को 8-1 से हराया। झांसी की ओर से खेल के 20वें, 53वें, 64 और 70वें मिनट में इमरान, 29वें व 50वें मिनट में सैय्यद, 66वें और 67वें मिनट में बृजेश ने गोल किया। जबकि रामपुर की ओर से एकमात्र गोल 13वें मिनट में दीपांशु पाल ने किया।

दूसरे मैच में काप्स ऑफ सिग्नल जालंधर ने एफसीआई  हैड क्वाटर दिल्ली को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जालंधर की ओर से 37वें और 57वें मिनट में घनश्याम ने गोल किया। जबकि  दिल्ली से एकमात्र गोल 61वें मिनट में सुरेंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अंपायर ललित साह, मोहित रावत, अमित कुमार व चंद्र लाल साह, तकनीकी समिति में रोहित साह, कैलाश बोरा, दीपक साह व मोहम्मद अय्यूब और उद्घोषक मनोज कुमार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें