फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के अजय ने लूटा था मंगलसूत्र

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो सितंबर को रोडवेज बस में सवार ऊंचाकोट बेतालघाट की रहने वाली मुन्नी देवी का मंगलसूत्र अवाककर अलहैदादपुर खजवा नगीना (बिजनौर) के अजय गिरी उर्फ प्रिंस ने लूटा था। कोतवाली पुलिस ने उसे अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि मुन्नी देवी अपनी बहन को लामाचौड़ छोड़ने के बाद दो सितंबर की दोपहर बस से घर लौट रही थी। बस में उचक्के ने उसका मंगलसूत्र खींच लिया था। कोतवाल अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने फुटेज के आधार पर लुटेरे को चिन्हित किया। रविवार की रात उपनिरीक्षक रवींद्र राणा की टीम ने उसे मंगलसूत्र के साथ धर दबोचा। आरोपी अजय इस समय शिवाजी कॉलोनी वार्ड 12 में किराए का कमरा लेकर रहता है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें