फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिताताल में साहसिक पर्यटन बन रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
खुरपाताल स्थित सरिताताल मैं जिपलाइन मैं लेकक्रॉस करती महिला पर्यटक। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कालाढूंगी रोड पर सरिताताल में साहसिक पर्यटन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। रोजाना सौ से ज्यादा सैलानी सरिताताल पहुंचकर साहसिक पर्यटन का लुत्फ उठा रहे हैं। जिसके चलते आसपास के पांच दर्जन से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल रहा है। इन दिनों जिप लाइन में लेक क्रॉसिंग गतिविधि पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से वर्ष 2006 में सरिताताल का सौंदर्यीकरण किया गया था। इसके बाद यहां पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। प्रशासन ने पर्यटकों को लुभाने के लिए झील में पर्यटन गतिविधियां शुरू करते हुए पैडल बोट चलाई गई। जिसने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। इन दिनों सरिताताल में जिप लाइन और जॉर्बिंग बॉल पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। रोजाना 100 से ज्यादा पर्यटक जिप लाइन में लेक क्रॉस कर मस्ती करते हैं। बच्चे व महिलाएं जॉर्बिंग बाल में खेलना पसंद कर रही हैं। इससे आसपास के कई लोग रोजगार कमा रहे हैं। सरिताताल को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल रही है।
-----
इनसेट-
बच्चे और बुजुर्ग कर रहे जिप लाइन से लेक क्रॉस
नैनीताल। जिप लाइन में लटककर लेक क्रॉस करना सभी के लिए आसान नहीं है। लाइन में पुली की मदद से लटकर पानी के ऊपर से 150 मीटर तक गुजरना साहस की बात है। जिप लाइन में इन दिनों चार साल के बच्चे से लेकर 84 वर्ष के बुजुर्ग तक लेक क्रॉस कर चुके हैं।
विज्ञापन

कोट
जिप लाइन में सुरक्षा उपकरण हेलमेट, कैराविनर, टेंडम पुली, हार्नेस, मिटन लाइफ जैकेट के साथ लेक क्रॉस कराई जाती है। बच्चे व महिलाएं लेक क्रॉस करना ज्यादा पसंद कर रहीं हैं।
- सुरेश चंद्र जिप लाइन संचालक
कोट-
- सरिताताल में साहसिक कार्यटन फल फूल रहा है। पर्यटक यहां रुककर जिप लाइन जॉर्बिंग बॉल में खेलना पसंद कर रहे हैं। जिससे कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। भविष्य में पर्यटन के क्षेत्र में सरिताताल का बड़ा नाम होगा।
विज्ञापन

- ब्रिजेश पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें