हल्द्वानी। डिग्री कॉलेजों में नये सत्र 2020-21 के लिए स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमबीपीजी कॉलेज और राजकीय महिला महाविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें निर्धारित कर दी है। विद्यार्थियों को कुमाऊं विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपना रजिस्टे्शन कराना होगा। दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। हालांकि अभी तय नहीं है कि ऑनलाइन होंगे या ऑफलाइन।
सीबीएसई द्वारा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है, उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित होगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराने को पोर्टल खोल दिया है।
-
एमबीपीजी कॉलेज में सीटों की स्थिति
बीए प्रथम वर्ष - 1380
बीकॉम प्रथम वर्ष - 880
बीएससी पीसीएम ग्रुप - 720
बीएससी जेडबीसी ग्रुप - 720
--
महिला महाविद्यालय में सीटों की स्थिति
बीए प्रथम वर्ष - 700
बीकॉम प्रथम वर्ष - 160
बीकॉम आनर्स प्रथम वर्ष - 60
बीएससी पीसीएम ग्रुप - 240
बीएससी जेडबीसी ग्रुप - 240
--
- जिन विद्यार्थियों का कुमाऊं विवि के पोर्टल पर रजिस्ट्रेेशन होगा, वहीं स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी छात्र का प्रवेश नहीं हो पाएगा। किसी भी कक्षा में सीटों से अधिक रजिस्ट्रेशन होने पर मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश किए जाएंगे।
- डॉ. बीना खंडूरी, प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज
- स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सीटें निर्धारित हैं। बीए प्रथम वर्ष में 700 सीटों पर प्रवेश होंगे लेकिन विषयों के चयन करने में अगर कोई व्यवधान नहीं आया तो इसमें 1000 सीटों पर भी प्रवेश किए जा सकेंगे। पोर्टल पर हुए रजिस्ट्रेशन का डाटा विश्वविद्यालय द्वारा भेजा जाएगा, उसी के अनुसार प्रवेश किए जाएंगे।
- डॉ. शशि पुरोहित, प्राचार्य महिला कॉलेज