फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब पीड़िता की उपचार के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती तेजाब पीड़िता का 12 दिन तक उपचार चला, लेकिन वह बच नहीं पायी। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

बीती 27 जून को ऊटपड़ाव टीला रामनगर निवासी कैंटर चालक नसीम ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी आशिया पर अवैध संबंधों के शक में तेजाब डाल दिया था। तेजाब डालने से वह बुरी तरह झुलस गई थी। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार की लिया था। फिलहार वह जेल में बंद है।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

महिला के पिता मुरसलीन ने बताया कि आशिया की हालत लगातार खराब होती चली गई। हालांकि डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं सकी। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के बच्चों को मुआवजे की राशि दी जाएगी। दूसरी ओर राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने बताया कि तेजाब पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें