फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख की ऑनलाइन ठगी का आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
रामनगर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। फेसबुक के जरिये लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। ठगी करने वाले तीनों आरोपी जम्मू कश्मीर के है। उन्होंनेे रुड़की कलियर में बैठकर ठगी की थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी कोर्ट में पेश कर भेज दिया और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि सैय्यद रियाज हुसैन निवासी गूलरघट्टी ने शिकायत की कि मो. राहिल, मो. जिशान और सुरेश अग्रवाल उर्फ अजय ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 17 लाख रुपये की ठगी की है। इस मामले में कार्रवाई की गई तो एक बैंक खाता प्रकाश में आया, जो रुड़की हरिद्वार के कर्नाटक बैंक में था। बैंक से प्राप्त दस्तावेज एवं केवाईसी के आधार पर अब्दुल परवेज, मो. तारीक अनवर व मो. मुजम्मिल चौधरी निवासीगण राजौरी जम्मू कश्मीर मिला। पुलिस को आरोपी अब्दुल परवेज की लोकेशन पिरान कलियन रुड़की में मिली और उसे गिरफ्तार किया। सीओ के ने बताया कि आरोपी जनवरी 2021 में अपने गांव से नौकरी की तलाश में पिरान कलियर आया था। पिरान कलियर में उसकी मुलाकात तारीक अनवर और मो. मुजम्मिल चौधरी निवासी राजौरी जम्मू कश्मीर से हुई।
एक एप के जरिये की ठगी
सीओ ने बताया कि आरोपी ने तारीक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मुजम्मिल को भी सॉफ्टवेयर की अच्छी जानकारी है। तारीक के कहने पर एक सॉफ्टवेयर डेवलपर से सॉफ्टवेयर खरीदा। उन्होंने राहिल, जिशान, अजय, सुरेश अग्रवाल आदि नाम से रामनगर के मो. अंजुम को फेसबुक पर लिंक भेजा। कुछ दिन बाद अंजुम ने लिंक को क्लिक कर दिया और उसे झांसे में लेकर एक एप के बारे में बताया कि दस डॉलर निवेश करने के 10 दिन बाद प्रतिदिन एक डॉलर वापस किया जाएगा। उससे आईडी बनाने को कहा। मो. अंजुम के जरिये रामनगर के कई लोगों ने बीट डॉट ग्लोबल पर पैसे ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन तक लोगों को लालच देकर दो हजार, चार हजार रुपये वापस भी कर दिए। जब तीनों के पास 12-15 लाख रुपये जमा हो गए तो उन्होंने नंबर बंद कर एप भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें