फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ी से गिरे पत्थर से बचने के चक्कर में महिला नदी में गिरी

Mon, 08 Dec 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम के पास रविवार सुबह नौ बजे पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से बचने की कोशिश में काजल (27) शिप्रा नदी में गिरकर घायल हो गईं। साथ में चल रहे पति मोहित बाल-बाल बच गए। घटना से मौके पर खलबली मच गई। काजल निवासी शास्त्रीय नगर मेरठ को भवाली सीएचसी भेजा गया जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया।
विज्ञापन


मेरठ निवासी दंपती बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंचे थे। धाम से थोड़ा आगे गाड़ी खड़ी कर दोनों पैदल ही मंदिर की ओर आ रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इससे वहां से गुजर रहे राहगीरों में खलबली मच गई। पत्थरों से बचने के चक्कर में काजल वहां से शिप्रा नदी में गिरकर घायल हो गई। आसपास के ग्रामीण नदी में उतरकर घायल महिला को सड़क पर लाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी के डॉ. रमेश ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद काजल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। सड़क पर पत्थरों के गिरने से यात्रियों और श्रद्धालुओं को आधे घंटे से अधिक समय तक जाम का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से गिरते पत्थरों की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें