भीमताल (नैनीताल)। सोशल मीडिया पर ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-अधौड़ा मोटर मार्ग पर 19 करोड़ रुपये की लागत से किए डामरीकरण के हाथ से उखड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद से ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी है।
ग्रामीणों ने डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए डीएम से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ से डामर उखाड़ते हुए डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए नजर आ रहा है। ईई मीना भट्ट का कहना है कि किसी ग्रामीण ने जानबूझकर डामरीकरण को खोदाई कर निकाला है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने उस व्यक्ति का पता नहीं चलने तक उखड़े हुए डामर को सही करने से मना किया है। ईई ने कहा कि हाथ से डामर उखाड़ने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाले व्यक्ति का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद