फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गिरफ्तार, चार की तलाश

Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गांधीनगर बवाल के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार को छह और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब शेष बचे चार लोगों की गिरफ्तार में पुलिस जुटी है। इससे पहले आठ लोग जेल भेजे जा चुके हैं। उधर, पुलिस कार्रवाई के बाद गांधीनगर के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल कुलदीप सिंह असवाल ने गांधीनगर बवाल में शामिल आरोपियों को सरेंडर होने के लिए मंगलवार को एक दिन का वक्त दिया था, लेकिन देर रात इंतजार के बाद कोई नहीं आया। इस मामले में पुलिस टीमें बुधवार को गांधीनगर पहुंची। इसके बाद बुजुर्गों के सहयोग से छह लोग कोतवाली चले आए। पुलिस ने इस मामले में रजना सोनकर, बीरु सोनकर, बंटी सोनकर, परितोष वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि (पार्षद का भाई), अनिकेत वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि फरार आरोपी अश्वनी वाल्मीकि, प्रशांत, रोहित वाल्मीकि, संजय सोनकर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापा मार रही है।
बता दें कि पांच सितंबर को गणेश महोत्सव के दौरान बवाल के बाद पुलिस ने पथराव, फायरिंग, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत पार्षद सहित 17 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बवाल नहीं थमने पर पुलिस ने आठ सितंबर को आरोपी पार्षद सुमित कुमार, राजकमल सोनकर, विक्की सोनकर, राहुल सोनकर, मनोज सोनकर, बजरंग दल के जिला संयोजक ललित वाल्मीकि, अमित कुमार और संजय उर्फ चीता समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर कोतवाली में काफी लोगों की भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन


अज्ञात लोगों को वीडियोग्राफी से कमेटी करेगी चिन्हित
गांधीनगर बवाल के मामले में नामजदों के अलावा 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी विम्मी सचदेवा का कहना है कि अज्ञात लोगों को चिन्हित करने के लिए पुलिस की एक कमेटी गठित की जाएगी, जो वीडियोग्राफी एवं अन्य माध्यमों से बवाल में शामिल लोगों को चिन्हित करेगी, ताकि कोई पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप न लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें