फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ढंग से अर्जित संपत्ति होगी जब्त

Thu, 11 Sep 2014 05:32 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गांधीनगर में चरस और अन्य मादक पदार्थों से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस इस मामले में गैंगेस्टर के आरोपियों की सूची तैयार कर रही है, जिन लोगों ने कम समय में सीमा से अधिक संपत्ति अर्जित की है, ऐसे लोगों को घेरने के लिए पुलिस आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजेंगी। जिला पुलिस यह कदम अवैध धंधों पर रोक लगाने के लिए कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी विम्मी सचदेवा का कहना है कि गांधीनगर में बवाल के बाद कई बातें सामने आई हैं। पुलिस को सूचना मिली है कि गैंगेस्टर के आरोपी अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित किए हुए हैं। ऐसे लोगों की पुलिस सूची तैयार कर रही है। गैंगेस्टर की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपियों की जमीन, मकान समेत अन्य संपत्तियां जब्त करने का प्रावधान है, यदि किसी ने अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित की है, लेकिन उसका नाम गैंगेस्टर में नहीं आया है तो ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस अपनी गोपनीय रिपोर्ट आयकर विभाग को देगी। आयकर विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। एसएसपी का मानना है कि गांधीनगर में दशकों से चरस का धंधा चल रहा था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के चलते बंद हो गया है। भविष्य में अवैध धंधों पर बंद करने के लिए पुलिस रणनीति बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें