फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणथंभौर में सम्मानित हुए कार्बेट के नौ कर्मचारी

Tue, 27 May 2014 05:37 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बेहतर तरीके से ड्यूटी करने पर सीटीआर के तीन कर्मियों के अलावा एक मृतक कर्मी की पत्नी को सम्मानित किया गया। साथ ही चार नेशनल पार्क के अन्य 12 फील्ड कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सभी को 50 हजार रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रणथंभौर (राजस्थान) से लौटकर आए सीटीआर के उपनिदेशक साकेत बडोला ने बताया कि रणथंभौर में फेवस पत्रिका एवं महिंद्रा वाइल्ड लाइफ फाउंडेशन की ओर से बेहतर कार्य करने वाले फील्ड कर्मियों को बढ़ावा देने के मकसद से पहली बार यह कार्यक्रम किया गया था। इस कार्यक्रम में गीर नेशनल पार्क, नागरहाल, काजीरंगा, रणथंभौर और कार्बेट नेशनल पार्क के कुल 16 फील्ड कर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें से सम्मानित होने वाले नौ लोग अकेले कार्बेट नेशनल पार्क से ही थे। उपनिदेशक बडौला ने बताया कि कालागढ़ में स्व. राकेश शर्मा की पत्नी संध्या, देव सिंह, मोटर बोट चालक सोहन सिंह और गंगा बहादुर को संस्था की ओर से 50 हजार रुपए नगद और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ पार्क के ही बृज बिहारी शर्मा, राकेश भट्ट, गुडडू सिंह नेगी, बालम सिंह रावत और शरद सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रणथंभौर पार्क के वाईके साहू, उपनिदेशक सुदर्शन शर्मा, पत्रिका की संपादक नंदी आदि मौजूद थे। डा. राजीव को कार्बेट पार्क में मिली तैनाती
रामनगर। डा. राजीव सिंह पशु चिकित्साधिकारी ग्रेड-1 पशु चिकित्सालय को प्रति नियुक्ति के आधार पर कार्बेट टाइगर रिजर्व में सोमवार को तैनाती दी गई। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले डा. राजीव रामनगर पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें