फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी का वातावरण बड़ा सुहाना लगा

Tue, 27 May 2014 05:37 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुके हास्य कलाकार संजय मिश्रा ने कहा कि मुंबई से हल्द्वानी का वातावरण बड़ा सुहाना है। वह नारायण नगर स्थित एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आए थे।
विज्ञापन

हास्य कलाकार ने बताया कि अभी हिंदी कलात्मक फिल्मों की मांग में कमी नहीं आई है। जनता अच्छे काम और मनोरंजन को पसंद करती है। लोगों को हंसाना कठिन कला है। अभी उन्होंने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सलमान के साथ किक में काम किया है। यह फिल्म शीघ्र रिलीज होने वाली है। इसके पहले उन्होंने मेगा स्टार अभिताभ बच्चन की फिल्म भूतनाथ में गंभीर रोल किया था। अच्छा रोल करने की वजह से उनको फिल्म दम लगा ले हैंसा, और ग्लोबल बाबा फिल्म में काम मिला है। पांच मई को आंखों देखी फिल्म में नए कलाकारों के साथ उन्होंने लीड रोल किया है। मूल रूप से बिहार प्रांत के दरभंगा इलाके के रहने वाले संजय मिश्रा का कहना है कि उन्होंने दो दशकों के अंदर छोटी बड़ी 150 फिल्मों में विभिन्न किरदारों की भूमिका अदा की है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने किसी रोल को काफी शिद्दत के साथ किया है। इसी वजह से देश के बड़े कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है। काफी लोग दर दर की ठोंक रे खाते हैं लेकिन अभी उनको काम मिलने में कोई कमी नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें