फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने हटाया अधूरा अतिक्रमण

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Nainital
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने मंगलवार को टांडा मल्लू गांव में आधा अधूरा अतिक्रमण हटाया। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग के अभाव में अतिक्रमण पूर्णत: ध्वस्त नहीं हो सका।
विज्ञापन

यहां काशीपुर बुआखाल रोड के किनारे टांडा मल्लू गांव में सिंचाई विभाग की गूल है। जिस पर कबाड़ी का काम करने वाले अशक अली ने अतिक्रमण किया है। तीन चरणों में वह दो कमरे पक्के बना चुका है जबकि तीसरे कमरे की छत डालने की तैयारी है। न्यायालय से अशक का मुकदमा निस्तारित हो गया और न्यायालय ने सिंचाई विभाग को अतिक्रमण ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। इसके अनुपालन में सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता एसके पाठक मंगलवार को दल-बल के साथ एक जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। जेसीबी से निर्माणाधीन कमरे की दो दीवारें ध्वस्त की गईं। पर्याप्त मात्रा में पुलिस की कमी के कारण आरोपी से शेष निर्माण कार्य स्वयं तोड़ने का लिखित पत्र लेकर ही विभागीय अधिकारी वापस लौट आए। ईई ने बताया कि शेष अतिक्रमण शासन, प्रशासन के पूर्ण सहयोग मिलते ही हटाया जाएगा। विभागीय टीम में एसडीओ बीपी साह, आरएल साह, नायब तहसीलदार कृष्णगोपाल पंत, पटवारी प्यारेलाल, अपर सहायक अभियंता एससी भदोला, जिलेदार एलएस भंडारी, दीवान सिंह बिष्ट, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें