फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Forest Fire: नैनीताल जिले में 24 घंटे में .90 हेक्टेयर जंगल जला, हनुमानगढ़ के पास वन में धधकी आग

Sat, 26 Apr 2025 12:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के हनुमान गढ़ में आग से जंगल जल गए। धुआं फैलने से लोग परेशान हैं।पहली सूचना फतेहपुर रेंज के कल्सिया बीट को मिली। क्रू स्टेशन व स्टाफ तत्काल ही जंगल की ओर निकले। प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन .50 हेक्टेयर जंगल जल गया।
विज्ञापन
nainital Forest fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर रेंज में तीन जगहों पर वनाग्नि से .90 हेक्टेयर जंगल जल गया। हालांकि नजदीकी टीम ने सभी घटनाओं पर काबू पा लिया। वहीं, नैनीताल के हनुमान गढ़ में आग से जंगल जल गए। धुआं फैलने से लोग परेशान हैं।पहली सूचना फतेहपुर रेंज के कल्सिया बीट को मिली। क्रू स्टेशन व स्टाफ तत्काल ही जंगल की ओर निकले। प्रयास के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन .50 हेक्टेयर जंगल जल गया।

विज्ञापन


इसी रेंज में दूसरी आग की घटना हुई। इसमें भी .40 हेक्टेयर जंगल जला। तीसरा मामला इसी रेंज के हैड़ाखान का रहा। यहां आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन कितना जंगल जला इसका आंकड़ा वनाधिकारी एकत्र करने में जुटे हैं। उधर कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि काठगोदाम व दमुवाढूंगा क्षेत्र में जंगल जल रहा है और वन विभाग के पास संसाधनों की स्थिति खराब है।

वहीं, नैनीताल से लगे हनुमानगढ़ क्षेत्र के जंगल में मनोरा जाने वाले पैदल मार्ग की ओर से अराजक तत्वों ने आग लगा दी। हनुमानगढ़ मंदिर की ओर आग फैलने पर लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। विभाग की टीम ने आग बुझाना शुरू किया लेकिन खड़ी पहाड़ी और चीड़ का जंगल होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग बुझाने के लिए टीम ने चारों ओर से लाइन काट दी। रेंजर त्रिलोक बोरा ने बताया कि अराजकतत्वों ने जंगल में आग लगा दी है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें