फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टैक्सी संचालकों की हड़ताल से पिथौरागढ़, चंपावत, रानीखेत सहित दूरस्थ क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उधर, नैनीताल रूट की बसें भी फुल होकर गईं। सवारियों की कमी के कारण रोडवेज ने किसी भी रूट पर अतिरिक्त बसें नहीं चलाईं। उधर, टैक्सी संचालकों ने परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


टैक्सी संचालक अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को टैक्सी संचालक टैक्सी स्टैंड में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में टैक्सी संचालकों ने परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टैक्सी संचालकों का कहना था कि परिवहन विभाग जबरन स्पीड गवर्नर थोपकर टैक्सी संचालकों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक परिवहन विभाग उनकी मांग नहीं मानता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध करने वालों में करतार सिंह, विवेक पांडे, दानिश खान, मो. फैजान अंसारी, सादाब मियां, जान मोहम्मद, विकास श्रीवास्तव, वजीर मियां आदि मौजूद रहे।

उधर, टैक्सी चालकों की हड़ताल के चलते रानीखेत, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर सहित दूरस्थ क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी के यात्री टैक्सी का इंतजार करते रहे। उधर, पिथौरागढ़ और लंबे रूट की बस सुबह जाने के कारण यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधक ने कोई अतिरिक्त बसें लंबी दूरी के लिए नहीं चलाई। हालांकि अल्मोड़ा रूट पर चार अतिरिक्त बसें भेजी गईं। नैनीताल जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए। हल्द्वानी बस स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि सवारियां कम होने के कारण अतिरिक्त बसें नहीं भेजी गईं। केमू आफिस इंचार्ज रवि सनवाल ने बताया कि पहाड़ के रूटों पर केमू की पर्याप्त बसों के चलते यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन



टैक्सी संचालकों की हड़ताल से दूरस्थ क्षेत्र के यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
- पिथौरागढ़, चंपावत, रानीखेत के सवारियों ने झेली परेशानी
- बसों के लिए घंटो इंतजार करते दिखे
- टैक्सी संचालकों ने परिवहन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें