हल्द्वानी। लोनिवि की शिकायत पर कालाढूंगी के एसडीएम ने मेथीशाह नाले में डाली जा रही विद्युत लाइन का काम रुकवा दिया।
लोनिवि को मेथीशाह नाला कालाढूंगी में 18 मीटर चौड़ाई का पुल और 200 मीटर एप्रोच मार्ग बनाना है। इसके लिए शासन से चार करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। नवंबर से इस पुल का काम शुरू होना है। लोनिवि के मना करने के बाद भी ऊर्जा निगम ने सड़क डायवर्जन वाले क्षेत्र में विद्युत पोल लगा दिए। शुक्रवार को जब निगम का ठेकेदार तार डालने पहुंचे तो लोनिवि ने इसकी लिखित शिकायत कालाढूंगी के एसडीएम अशोक जोशी से की। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। लोनिवि के ईई रणजीत रावत ने बताया कि निगम के अधिकारियों से मना करने के बाद भी उन्होंने वहां पोल लगा दिए थे।