फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि चुने गए ब्लॉक प्रमुख को डराया, धमकाया जा रहा है। यदि सरकार नहीं चेती तो चार और पांच अक्तूबर को वह खुद और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्पीड़न से ही परेशान होकर धारचूला विधायक हरीश धामी धरने पर बैठे। डॉ. हृदयेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने पहले सहकारी समितियों के पदों पर कार्यरत लोगों को डरा धमकाकर तोड़ने की कोशिश की और अपने लोगों को सहकारी समितियों में समायोजित किया। अब प्रमुख चुनाव में चुने हुए ब्लॉक प्रमुख को अपदस्थ करने के लिए कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है। डॉ. हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की इजाजत भाजपा को नहीं दी जा सकती है। प्रशासनिक अधिकारी विधायक से वार्ता कर समस्या का समाधान करें। उन्होंने सरकार से कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से चुने हुए प्रतिनिधियों को भ्रष्ट तरीके अपनाकर तोड़फोड़ करना बंद करे। कांग्रेस ने सत्ता में रहते कभी ऐसे कृत्य नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें