नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एलएलएम 2017 की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की योग्यता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुधीर बुड़ाकोटी ने बताया कि अभ्यर्थी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को डाक द्वारा बुलावा पत्र भी भेजे जा चुके हैं। ब्यूरो