फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में 71 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने बंपर वोटिंग की। मतदाताओं की बंपर वोटिंग के चलते कई बूथों पर सात बजे तक मतदान होता रहा है। मतदान के दौरान कही से भी कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। प्रत्याशियों को अब परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

रामनगर विधानसभा के मतदाता सुबह आठ बजे से मतदेय स्थलों पर पहुंचे। सुबह मतदान में थोड़ी सुस्ती दिखाई दी, लेकिन बाद में मतदान ने गति पकड़ ली। सुबह 11 बजे तक 21.78 प्रतिशत मतदान हो गया था। दोपहर एक बजे 38.61 प्रतिशत और तीन बजे 53.5 प्रतिशत पोलिंग हुई। दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे जमकर वोटिंग हुई और पोलिंग प्रतिशत 65.13 हो गया। शाम के बाद थारी, मालधन, पीरूमदारा सहित कुछ बूथों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ गई। शाम सात बजे तक मतदान होता रहा। रामनगर विधानसभा सीट पर कुल 1,21,348 मतदाता हैं। पुरुष 62,553 और महिला 58,794 हैं। मतदाताओं के लिए 146 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। रिटर्निंग ऑफिसर गौरव चटवाल ने बताया कि अभी पोलिंग पार्टियां आ रही हैं। मत प्रतिशत निकालने में समय लगेगा। अनुमानित 70.74 प्रतिशत पोलिंग हुई। दूसरी ओर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए खुद कमान संभाले रखी। उन्होंने रामनगर में पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
वोट बदलवाते ही बदल गई सीट
रामनगर। इसे इत्तफाक कहे या कुछ और। सल्ट से कांग्रेस प्रत्याशी रणजीत सिंह रावत ने 2017 में रामनगर से चुनाव लड़ा तब उनका वोट सल्ट जिला अल्मोड़ा में था। इस चुनाव के लिए उन्होंने अपना वोट सल्ट से बदलवाकर रामनगर में कराया लिया। रावत को सल्ट से टिकट मिल गया। रावत करनपुर इंटर कालेज में वोट डालकर सल्ट चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें