फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल : सरीसृप जीवों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए तैयार किया 70 मीटर लंबा इको ब्रिज

Fri, 27 Nov 2020 12:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी
विज्ञापन
कालाढूंगी में बना ईको ब्रिज - फोटो : KALADUNGI
विज्ञापन

सरीसृप वर्ग के जीवों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए कालाढूंगी रेंज में इको ब्रिज बनाया गया है। सड़क के ऊपर बनाए लकड़ी के इस ब्रिज से रेंगने वाले जीव आसानी से इधर-उधर जा सकेंगे।

विज्ञापन


कालाढूंगी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ग्वासाकोटी ने बताया कि दो लाख की लागत से 70 मीटर लंबा इको ब्रिज पुल का निर्माण किया गया है। पुल निर्माण में रस्सी, बांस और घास का प्रयोग किया गया है।

इको ब्रिज से सरीसृप प्रजाति के जीव जंगलों के बीच से गुजर रही सड़क को आसानी से पार कर पाएंगे। कालाढूंगी-नैनीताल रोड के लाल मिट्टी इलाके में इस पुल का निर्माण किया है। वन विभाग ने करीब दस दिन में यह पुल तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रित वनों में ज्यादा रहते हैं सरीसृप प्रजाति के जीव

कालाढूंगी के पुल निर्माण वाले इलाके में मिश्रित वनों का क्षेत्रफल ज्यादा है। साथ ही बौर नदी भी इस इलाके में बहती है। मिश्रित वन होने के चलते इनमें सरीसृप प्रजाति के जीव रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

सरीसृप प्रजाति के जीव पेड़, बिलों और पानी में रहते हैं। कालाढूंगी की भौगोलिक परिस्थितियां इन जानवरों के लिए अनुकूल हैं। मिश्रित वन (घना जंगल) के बीच सड़क गुजरती है।

इसके चलते अधिकतर प्राणी हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसे देखते हुए वन विभाग ने इको ब्रिज तैयार किया है।

ये हैं सरीसृप प्रजाति के जीव

छिपकली, कछुआ, मगरमच्छ, सांप, घड़ियाल, गिरगिट आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें