फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को एचआईवी बताकर विद्यालय को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। एक आवासीय विद्यालय के छात्र के एचआईवी पॉजिटिव होने का मामला प्रकाश में आया तो हड़कंप मच गया था मगर रविवार को उसके घर वालों ने नोएडा के एक अस्पताल में दोबारा जांच की तो उसका दावा निराधार पाया गया। जांच में छात्र के एचआईवी पॉजिटिव होने के कोई लक्षण नहीं मिले। इससे विद्यालय प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। छात्र अपने परिवार वालों के साथ है। प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्र ने ऐसा दावा क्यों किया, यह उसकी वापसी के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

यूपी के रहने वाले इस छात्र ने इसी साल यहां 11 वीं में प्रवेश लिया है। पिछले दिनों उसे यूटीआई (यूरिन इनफेक्शन) की समस्या हुई थी। स्कूल प्रबंधन ने उसका परीक्षण करवाने हल्द्वानी भेजा था। वहां छात्र ने डॉक्टर को बताया कि उसने पूर्व में अपना मेडिकल करवाया था तो वह एचआईवी पॉजिटिव निकला था। यह सुनकर अस्पताल और विद्यालय के डॉक्टर हैरान रह गए। इस बीच छात्र ने अपने साथियों से भी कह दिया कि वह एचआईवी पॉजिटिव है। यह बात पूरे विद्यालय में फैलने से खलबली मच गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि मामले की गंभीरता देखकर उन्होंने छात्र के परिजनों को सूचित किया और वे अपने सामने परीक्षण करवाकर सच्चाई का पता लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें